नैनीताल
उत्तराखंड को आज मिलेगी सौगात, पीएम मोदी हल्द्वानी में 23 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास…
उत्तर प्रदेश में कई दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा विकास योजनाओं की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री इसी महीने की 4 तारीख को देहरादून आए थे। चुनाव से पहले पीएम मोदी कुमाऊं क्षेत्र में भाजपा को मजबूत बनाने की दिशा में आज एक रैली को भी संबोधित करेंगे। उत्तराखंड की कई परियोजनाएं जो वर्षों से लंबी चली आ रही थी आज वह पूरी होने जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी ने कल से ही डेरा जमा लिया है। चुनाव की तैयारियों के बीच पीएम मोदी का हल्द्वानी में यह पहला दौरा है। पीएम यहां 17,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 23 परियोजनाओं में से 14,100 करोड़ रुपए की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
ये परियोजनाएं सिंचाई, सड़क, आवासीय, स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति सहित कई सेक्टरों/ क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस कार्यक्रम में 6 परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं, एक पिथौरागढ़ में पनबिजली परियोजना और नैनीताल में सीवरेज नेटवर्क में सुधार से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत 3,400 करोड़ रुपए है। इन सड़क परियोजनाओं से गढ़वाल, कुमाऊं और तराई क्षेत्र में सड़क संपर्क तथा उत्तराखंड और नेपाल के बीच सड़क मार्ग में सुधार होगा।
बेहतर सड़क संपर्क से जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान तक पहुंच में सुधार के अलावा रुद्रपुर और लालकुआं में औद्योगिक क्षेत्रों को भी फायदा होगा। इसके साथ स्वास्थ्य जुड़ी कई की भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड को सौगात देंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel