उत्तराखंड
मुनस्यारी-मिलम सड़क पर बीआरओ ने पांच दिन में तैयार किया चीन सीमा को जोड़ने वाला नया पुल..
युद्ध स्तर पर तैयार हुआ मुनस्यारी-मिलम सड़क पर नया ब्रिज, ओवर वेट से बीच से टूट गया था पुल
देहरादून। बीआरओ ने मुनस्यारी-मिलम सड़क पर महज पांच दिन में नया ब्रिज बनाकर तैयार कर दिया है। आपको बता दें कि 22 जून को एक ट्राला पौकलैंड मशीन लेकर पुल से गुजर रहा था। ओवर वेट से पुल बीच धराशाई हो गया था।
बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) की टीम ने महज पांच दिन में भारत को चीन सीमा से जोड़ने वाला नया पुल तैयार कर दिया है। शनिवार को पुल पर पोकलैंड, ड्रोजर और बीआरओ के ट्रक को चला कर ट्रायल लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पुल की गुणवत्ता से लेकर सभी चीजें परख ली गई हैं। पुल सही तरीके से बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। बीआरओ ने पुल के महत्व को देखते हुए 23 जून से नया पुल बनाने को लेकर युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया था।
पुल बनने से चीन सीमा के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। इसके अलावा मुनस्यारी के मल्ला जोहार क्षेत्र के ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel