उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग: पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू। जानिए आपके यहां कब होंगे चुनाव ,पढ़िए पूरी खबर
UT- लंबे समय से पंचायत चुनाव को लेकर चल रही उठापटक और संशय की स्थिति आखिरकार शुक्रवार देर शाम को साफ हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में तीन चरणों में 6, 11 एवं 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

शुक्रवार देर शाम को पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है और राज्य निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। 20 सितंबर से 24 सितंबर तक नामांकन किए जाएंगे और 25 से 27 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
28 सितंबर को नाम वापसी 29 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

पहले चरण के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे के लिए चुनाव चिन्ह 9 और 11 अक्टूबर को आवंटित किए जाएंगे। जबकि दूसरे और तीसरे चरण के लिए 11 और 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 21 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसी के साथ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उत्तराखंड में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel