उत्तराखंड
सहूलियत: अब जब मन करे आइए देवभूमि, नहीं होगी कोई दिक्कत, सीएम का फ़ैसला
देहरादून। अब बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को देव भूमि उत्तराखण्ड में प्रवेश करने पर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दअरसल, कोरोना के चलते बॉर्डर पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
लोगों की परेशानी को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता की सहूलियत के लिए यह फैसला लिया है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए गए हैं, और यह जनता हित के लिए एक अच्छी ख़बर भी है।
तीन-चार दिन के लिए उत्तराखंड आने वालों का कोविड टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है। उत्तराखंड में जो आना चाहता है, उसका स्वागत है।
मुख्यमंत्री रावत के इस बयान के बाद उत्तराखंड आने से डर रहे लोगों को राहत मिलेगी हालांकि कोविड के लक्षण वालों को जरूर टेस्ट कराने और संक्रमण नियंत्रण को सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड आने वाले लोगों में जबरन कोविड टेस्ट कराने को लेकर खासी दहशत देखने को मिल रही थी। देहरादून और राज्य के दूसरे बॉर्डरों तथा जनपदों में कोविड टेस्ट अनिवार्य कराए जाने से कई लोगों ने आवाजाही करने से बंद कर दी थी।
इसकी शिकायत सरकार को विभिन्न माध्यम से की जा रही थी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला आते ही अधिकारियों को इस पर सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
मीडिया में जारी मुख्यमंत्री के बयान के अनुसार उत्तराखंड आने वालों का स्वागत है। तीन चार दिन के लिए उत्तराखंड आने वालों का कोई कोविड टेस्ट नहीं होगा।उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को सरल बनाना चाहिए।
कहा कि बीच में संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। जनता का ही दबाव सरकार के ऊपर और अधिकारियों के ऊपर था कि इसको नियंत्रित किया जाए।
सरकार ने काफी हद तक इसको नियंत्रित भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जो आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। इधर, अधिकारियों ने हाई रिस्क ज़ोन वाले इलाकों से आने वालों को जरूर टेस्ट कराने,
कोविड की गाइडलाइस का पालन कराने की बात कही है। बहरहाल कोविड जांच के नाम पर उत्तराखंड आने से डर रहे लोगों को काफी राहत मिल जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel