पौड़ी गढ़वाल
BREAKING: उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, दुकान और होटल जलकर राख, मचा कोहराम…
पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी से बडी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार सुबह श्रीनगर मोटर मार्ग पर दो दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थ। दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इससे दुकान स्वामियों को लाखों का नुकसान हो गया है।
बताया जा रहा है कि पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह स्टेशनरी और होटल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने दोनों दुकानों को बुरी तरह चपेट में ले लिया। आग से दोनों दुकानों में रखा सामान राख हो गया। दुकान स्वामियों का कहना है कि उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।
दुकान स्वामी अनुराग और निखिल ने बताया कि सुबह के वक्त अचानक से आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। वहीं आग लगने के कारणों का अभी अभी तक पता नहीं लग पाया है। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
