पिथौरागढ़
दुःखद: नदी में बहती चप्पल को पकड़ने के लिए गया 5 साल का मासूम, लहरों में समाया…
मनमोहन रावत। बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत सीमांत क्षेत्र धारचूला काली नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया पांच वर्षीय बच्चा तेज बहाव में बह गया। वहीं साथ में नहा रहे दूसरे बच्चे ने पुलिस थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने खोज के लिए कई जगह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन मासूम का सुराग नहीं लग सका। जानकारी के मुताबिक बुधवार को अमर सिंह ह्यांकी का पुत्र पांच वर्षीय सार्थक ह्यांकि दोस्त के साथ काली नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक सार्थक की चप्पल नदी में बहने लगी। चपल को पकड़ने के लिए जैसे ही सार्थक आगे की ओर गया काली नदी का तेज वेग उसे अपने साथ बहा ले गया। कुछ दूर तक वह मदद के लिए पुकारता रहा लेकिन महेश उसकी मदद नहीं कर सका। इस मामले में साथी महेश ने ही कोतवाली में अपने साथी के काली नदी में बहने की सूचना दी। जिसके बाद एसआई विजय बोरा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने काली नदी में धारचूला, हाट निगालपानी कालिका बलुवाकोट तक उसकी खोज की। बुधवार देर रात तक खोजबीन की गई लेकिन कई घंटे के अभियान के बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लग सका। इस घटना से सार्थक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
राहत: DG सूचना की पहल से 15 दिवंगत पत्रकार परिवारों को मिली बड़ी राहत…
सचिवालय में बड़े पैमाने पर कर्मियो की जिम्मेदारी बदली
आदि गौरव महोत्सव जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री
बिग ब्रेकिंग: शादी का झांसा, जबरन संबंध और धमकी। दो जिलों में महिलाओं ने दर्ज कराई FIR…
डीएम सविन बंसल की पहल से संवर रहा है घुमंतु बचपन – शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं नन्हें सपने…





















Subscribe Our channel

