पिथौरागढ़
Big Breaking: उत्तराखंड में 10 दिन के भीतर चौथी बार आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग…
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। पिथौरागढ़ समेत आसपास के इलाकों में भकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 10 दिन के भीतर में आज चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की वेबसाइट के मुताबिक ये भूकंप रात 1 बजकर 9 मिनट पर महसूस किया गया। उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में भी इसका असर महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह के करीब 10 किलोमीटर नीचे रहा। बता दें कि इससे पहले बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में ही भूकंप के झटके महसूस किए गए है। चिंता की बात ये है कि उत्तराखंड में 10 दिन के भीतर ही 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये हल्के झटके बड़े खतरे का भी संकेत हो सकते है।
आपको बता दें कि भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड को बेहद संवेदनशील जोन 5 और 4 में रखा गया है। अति संवेदनशील जोन 5 में बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जिले आते हैं। इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, चंपावत, पौड़ी और अल्मोड़ा जोन नंबर 4 में हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel