उत्तराखंड
उत्तराखंड के 8 IAS अधिकारियों की लगी चुनावी ड्यूटी, IAS डॉ आर. राजेश बने उज्जैन के आब्जर्वर
उत्तराखंड के 8 IAS अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी लगी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगायी गयी है जिसमें आईएएस आर राजेश कुमार, देव कृष्ण तिवारी, विनीत कुमार, नितिन सिंह भदोरिया, मनुज गोयल, दीपेंद्र चौधरी, उमेश नारायण पांडे, हरीश चंद्र कांडपाल की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी है।
नितिन सिंह भदोरिया, मनुज गोयल छत्तीसगढ़ में ऑब्जर्वर बनाए गए हैं।
आर राजेश कुमार, देव कृष्ण तिवारी, विनीत कुमार, दीपेंद्र चौधरी, उमेश नारायण पांडे, हरीश चंद्र कांडपाल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड सरकार के बेहद कामयाब और एक्टिव ब्यूरोक्रेट और सचिव स्वास्थ्य जैसे अहम महकमे की रंगत सुधार रहे अनुभवी आईएएस डॉ आर. राजेश कुमार को अब मध्य प्रदेश चुनाव में उज्जैन जैसे अहम जिले में विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की ज़िम्मेदारी मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel