उत्तराखंड
रामनगर : घास काट रही महिला को बाघ ने बनाया निवाला
रामनगर के रिंगोड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। महिला अन्य महिलाओं के साथ हाईवे किनारे घास काट रही थी। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
रिंगोड़ा गांव की रहने वाली 60 वर्षीय तुलसी देवी कड़ाकोटी गांव की अन्य महिलाओं के साथ बुधवार सुबह हाईवे किनारे घास काटने गई थी। रिंगोड़ा मजार के पास जब वह हाईवे किनारे घास काट रही थी। तभी घात लगाए बैठे एक बाघ ने उस पर हमला किया और उसे घसीटते हुए कोसी नदी की ओर ले गया। महिला को बाघ द्वारा ले जाने की सूचना अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे से कोसी नदी की ओर 500 मीटर की दूरी पर महिला का शव वन कर्मियों ने बरामद किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel