उत्तराखंड
पहाड़ ब्रेकिंग: सावधान अगर पहाड़ का रुख है तो, दरक रहे पहाड़, मच रहा भूचाल, देखिए खौफनाक विडियो
ऋषिकेश: प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र से भूस्खलन, हाईवे बाधित जैसी खबरें आ रही हैं। इसी कड़ी में आज ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग में कौड़ियाला-ब्यासी के पास एक पूरी पहाड़ी भर-भराकर सेकेंड में जमीदोंज हो गई।
जिससे ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। सुबह कौड़ियाला-ब्यासी के पास अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भर-भराकर सड़क पर आ गिरा। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पूरी तरह से बाधित हो गया है।
घटना के बाद से ही दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार सड़क से मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। वाहनों को नरेंद्रनगर-टिहरी-मलेथा होते हुए श्रीनगर भेजा जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग एनएच डिवीजन के अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने बताया कि मार्ग दो जगहों पर बंद है। तोताघाटी में तीन पोकलैंड और एक जेसीबी मशीन लगाई गई हैं, जबकि कौड़ियाला में 2 पोकलैंड लगाई गई हैं।उन्होंने बताया कि सड़क को खोलने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।
करवाई: भाजपा के चार मुखड़े, सबके अपने अलग दुखड़े, पार्टी ने किया जवाब तलब,जानिए क्यों
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel