रुद्रप्रयाग
शहीद: अरविन्द सिंह नेगी को दी गई अन्तिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार….
लक्ष्मण नेगी। ऊखीमठ: तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत उषाडा निवासी व 5 गढ़वाल राफल्स की एम टी कम्पनी में तैनात 29 वर्षीय शहीद नायक अरविन्द सिंह नेगी का अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट आकाशकामिनी नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में किया गया। उनके निधन से सम्पूर्ण तुंगनाथ घाटी में मातम छा गया है तथा परिजनों का रो रो बुरा हाल है।
जानकारी देते हुए 5 गढ़वाल राफल्स के सुबेदार देवेन्द्र सिंह बुटोला ने बताया कि तुंगनाथ घाटी के उषाडा गाँव निवासी अरविन्द सिंह नेगी वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुआ था तथा इन दिनों 5 गढ़वाल राफल्स की एम टी कम्पनी में असम तामुलपुर में तैनात था। विगत दिनों 13 दिसम्बर को खेलों के दौरान उन्हें गम्भीर चोट लगी थी।
उसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल गुवाहटी में भर्ती किया गया था। मगर लम्बा समय व्यतीत होने के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नही हुआ तथा रविवार को शाम साढ़े पांच बजे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आज सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव उषाडा पहुंचाया गया। शहीद अरविन्द सिंह नेगी के तिरंगे पर लिपटे पार्थिव शरीर को देखकर उनकी पत्नी प्रियंका देवी, माता यशोदा देवी, पिता बलवीर सिंह सहित परिजन व ग्रामीण फूट – फूट कर रो पड़े।
उनके बाद उनके गाँव उषाडा ताल से आकाशकामिनी नदी तक निकली शव यात्रा में कई सैकड़ों ग्रामीणों, परिजनों ने उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी। उनके पैतृक घाट आकाशकामिनी नदी के किनारे 11 मराठा रेजिमेंट की सलामी के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। शहीद अरविन्द सिंह नेगी की अन्तेष्टी को उनके भाईयों ने मुखाग्नि दी। शहीद अरविंद सिंह नेगी के निधन से सम्पूर्ण तुंगनाथ घाटी में मातम पसरा हुआ है।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण,मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, प्रधान कुवर सिंह बजवाल, महावीर सिंह नेगी, लोकेश शुक्ला, देवेन्द्र बजवाल, महिपाल बजवाल, प्रदीप बजवाल, आनन्द बजवाल, ए डी एम दीपेन्द्र सिंह, एस डी एम परमानन्द, दीवान सिंह राणा, थानाध्यक्ष जाहगीर अली, राजस्व उप निरीक्षक सतीश भटट् सहित गढ़वाल राफल्स, मराठा रेजिमेंट के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, परिजन व ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel