उत्तराखंड
सावधानः उत्तराखंड में आज आएगा 70 से 80 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से तूफान, बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट…
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में भयंकर तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग नें राज्य में बारिश के साथ बिजली गिरने और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई हैं। कहीं-कहीं पर हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के पांच जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं अंधड़ को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण से आ रही नाम हवाएं बताई जा रही हैं। विभाग की माने तो राज्य में अगले दो-तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं देहरादून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 70 घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं।
गौरतलब है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी, जिससे वनाग्नि की घटनाओं में भी इजाफा होगा। लोग भी इस बात को कहते दिखाई दे रहे हैं कि जहां जून के महीने में पहले इस तरह का मौसम देखने को मिलता था। इस बार अप्रैल में ही जून जैसा मौसम देखने को मिल रहा है। गर्मी से कुछ राहत मिले इसके लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। जूस की दुकानों में गर्मी बढ़ते ही लोगों की भीड़ दिख रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel