उत्तराखंड
Big News: सस्पेंस खत्म,सीएम धामी चंपावत से लड़ेंगे चुनाव, यहां करेंगे जनसभा संबोधित…
देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से उपचुनाव को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा की किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, इस पर से अब पर्दा उठ गया है। चम्पावत से पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। जिसे मंजूर कर लिया गया है। सीएम धामी अब चंपावत दौरे पर जाएंगे। वह मंच गांव में जन सभा को संबोधित करेंगे साथ ही गुरु गोरखनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट के उपचुनाव लड़ेगे। आज चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उनके आवास पर अपना त्यागपत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास व सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल भी मौजूद रहे। सीएम 21 अप्रैल को सीमांत मंच गांव जाएंगे और जन सभा को संबोधित करेंगे। चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी भी कुछ दिन पहले मंच का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से चम्पावत से चुनाव लडऩे पर मुख्यमंत्री को भारी मतों से जिताने की अपील की थी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को छह महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी है। अब तक कई विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इनमें चंपावत के पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी भी हैं, जिन्होंने सबसे पहले सीएम के लिए सीट खाली करने का एलान किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel