टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में तेज रफ्तार का कहर, डंपर की चपेट में दो बुजुर्गों की मौत…
Accident: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां कीर्ति नगर कोतवाली क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से दो बुर्जुगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बुजुर्गों के घर में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दो बुजुर्ग स्कूटी से सवार होकर चौरास से कीर्तिनगर जा रहे थे। तभी चौरास सेंजो स्कूल के समीप सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में स्कूटी सवार दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया है। मृतकों की शिनाख्त जगदीश और लक्ष्मण सिंह निवासी कीर्तिनगर चौरास के रूप में हुई है।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक की पहचान राकेश मूल रूप से राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
