उत्तराखंड
Tehri News: घनसाली में एक व्यक्ति को युवकों ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, जानें मामला…
Tehri News: टिहरी का घनसाली थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां मामूली कहासुनी में 8 नेपाली नागरिकों ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जवान बेटे की मौत से जहां मृतक के परिवार में मच गया है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला घनसाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंजा देवलिंग धुत्तु भिलंग का है। बताया जा रहा है कि यहां एक नेपाली युवक अपने साथियों के साथ किराये के मकान में रहता था और मजदूरी का काम करता था। 30 जनवरी की रात में युवक अपने साथी के साथ पंजा में दुकान में सब्जी लेने गया था। दुकान में दुकानदार मौजूद नहीं होने पर, दुकानदार प्रेम सिंह के नेपाली मूल के किरायेदारों से उसकी कहासुनी हो गयी और वह वहां से लौट आया। जिसके कुछ समय बाद युवक फिर से सब्जी लेने दुकान पहुंचा।
आरोप है कि इस दौरान प्रेम सिंह के नेपाली किरायेदारों रेशम राणा, वीरेंद्र पुन मगर, मनोज बिक, शंकर परिहार, कुल बहादुर घर्ती, चंद्रप्रकाश, दिल बहादुर चंद और खर्क सिंह पुन मगर ने उनके साथ गाली-गलौज की। वहीं, इन 8 नेपालियों ने युवक को लकड़ी, बोतल और पत्थरों से मारा पीटा। युवक को मार-मारकर अधमरा कर दिया। युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से युवक को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक की पहचान संदेश शाही पुत्र बल बहादुर शाही, निवासी ग्राम छापरे, नगर पालिका तिलागुफा वार्ड नंबर 7, जिला काली कोट नेपाल के रूप में हुई है। मामले में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel