उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में बॉर्डर पर टेस्टिंग को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ, ये आदेश हुए जारी…
देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। जिसके बाद माना जा रहा था कि अब बॉर्डर पर पर्यटकों को टेस्टिंग शुरू होगी। लेकिन अब सरकार ने खुद इस बारे में सारा भ्रम दूर कर दिया है। शासन के निर्देश के अनुसार बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को फिलहाल बॉर्डर पर कोविड जांच से नहीं गुजरना होगा। ये फैसला यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अग्रिम आदेशों तक कि यात्रियों व श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर कोई असुविधा ना होने दी जाए। खासकर कोरोना टेस्टिंग, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की चेकिंग की जरूरत नहीं है। हालांकि श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी होगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को राज्य में 21 नए मामले है। जबकि 7 लोग स्वस्थ हुए हैं। हालांकि इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। अभी कोरोना के सक्रिय मामला 103 हो गए हैं। कोरोना से बचाव क लिए मास्क को अनिवार्य किया गया है। हल्द्वानी और देहरादून में मास्क न लगाने पर 500 और 1000 रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel