उत्तराखंड
श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू, भकुंट भैरवनाथ के कपाट कल होंगे बंद…
रुद्रप्रयाग, 10 नवंबर: श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर प्रात: को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इसी क्रम में केदारपुरी में स्थित बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भकुंट भैरव नाथ जी के कपाट शनिवार 11 नवंबर को पूजा-अर्चना व यज्ञ- हवन के पश्चात शीतकाल हेतु अपराह्न तीन बजे बंद हो जायेंगे। इस दौरान केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। शाम 4 बजे फिर से मंदिर को दर्शनों के लिए खोला जाएगा।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्थित बाबा भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने तक श्री केदारनाथ यात्रा चलती रहेगी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल शनिवार को दोपहर 12 बजे तक भगवान केदारनाथ के दर्शन होंगे। उसके पश्चात मंदिर की साफ सफाई के बाद मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा तथा अपराह्न 1 बजे मंदिर समिति के पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी, अधिकारीगण एवं तीर्थ पुरोहित भैरवनाथ जी के कपाट बंद करने हेतु भैरव शिला को प्रस्थान करेंगे।
इस अवसर पर भैरवनाथ जी का आव्हान किया जायेगा। पूजा-अर्चना यज्ञ-हवन के बाद दिन में तीन बजे श्री भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। तत्पश्चात श्री केदारनाथ मंदिर में चार बजे से दर्शन शुरू हो जायेंगे तथा शाम की आरती पूर्ववत चलती रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
