उत्तराखंड
दुःखद : जिस सड़क पर हादसे ने ली 10 लोगों की जान, ठीक उसी जगह पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
पिथौरागढ़ जिले के मसूरीकांठा-होकरा मोटर मार्ग पर फिर सड़क हादसे की सूचना है। जिस स्थान से पिछले सप्ताह बोलेरो गिरी थी, उसी जगह से एक कार खाई में गिरी है। हादसे में 2 लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है।
बता दें कि विगत सप्ताह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई थी। अभी-अभी उसी जगह पर दूसरे हादसे की सूचना से हड़कंप की स्थिति है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन द्वारा इस सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए बंद किया गया था। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद थाना नाचनी पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 2 लोगों के शव गहरी खाई में गिरे हुए हैं कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel