उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड के युवाओं का इंतजार खत्म, इस भर्ती का रिजल्ट जारी, जानिए आगे की प्रक्रिया…
देहरादूनः उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर ऑफिर भर्ती के रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट रेंजर ऑफिर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती परीक्षा के कटऑफ, फाइनल आंसर की, प्रारंभिक परीक्षा के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूकेपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करके रिजल्ट सहित अन्य चीजें चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट के अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा-2021 का प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम’ लिंक मिलेगा।
- इसे क्लिक करें।
- अब फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
- इसमें अपना रिजल्ट देखे लें
आपको बता दें कि यूकेपीएससी की नोटिस के अनुसार, फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में 26877 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें से 805 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इन अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 23 जुलाई से 27 जुलाई 2022 तक तक प्रस्तावित है। गौरतलब है कि यूकेपीएससी फॉरेस्ट रेंजर ऑफिर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 28 नवंबर 2021 को हुई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
