उत्तराखंड
UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, आयोग ने इस भर्ती में किया बदलाव, जानें डिटेल्स…
UKPSC Update: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड में सहायक लेखाकार के पदों के आरक्षण में संशोधन किया गया हैं। बताया जा रहा है कि जिलों से आए संशोधित अधियाचन के आधार पर भर्ती पदों में यह बदलाव किया गया है। इसके तहत 45 पद बढ़े हैं और करीब इतने ही घटाए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 28 अक्तूबर को सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला था। इसके तहत 17 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। इसमें अब संशोधन किया गया है।
ये बदलाव जिलों से संशोधित अधियाचन के अनुसार विभिन्न विभागों में आरक्षणवार पद संख्या में किया गया है। जिसकी नई सूची जारी की गई है। इन पदों पर 12 फरवरी को भर्ती परीक्षा होनी है। हालांकि इससे कुल पदों की संख्या में कोई अंतर नहीं आया है।
किस विभाग में पहले और अब कितने पद
कोषागार अल्मोड़ा 17- 20
कोषागार, टिहरी 17-17
कोषागार, गढ़वाल 23-38
कोषागार, यूएसनगर 15-16
कोषागार, रुद्रप्रयाग 09-10
कोषागार, पिथौरागढ़ 19-23
कोषागार, देहरादून 20-28
कोषागार, चमोली 15-24
कोषागार, नैनीताल 09-12
कोषागार, हरिद्वार 07-08
कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशालय 63- 19

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel