उत्तराखंड
ADMISSION 2024: उत्तराखंड की इन यूनिवर्सिटी में स्नातक में प्रवेश पंजीकरण शुरू, ये है लास्ट डेट…
उत्तराखंड बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आ गया है। अब छात्र-छात्राएं कॉलेज का रुख कर रहे है। ऐसे में आपको बता दें कि प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक में प्रवेश पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 मई 2024 तक पंजिकरण करा सकते है। आइए जानते है पूरी डिटेल्स
मिली जानकारी के अनुसार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के इच्छुक छात्र सर्मथ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। बताया जा रहा है कि अपने मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी के माध्यम से ही पंजीकरण करें। इसी ईमेल के माध्यम से छात्रों का शैक्षिक अकाउंट खुलेगा। जिसके माध्यम से वे परीक्षा फॉर्म, फीडबैक एवं डिजिटल अंकतालिका प्राप्त कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि राज्य के समस्त स्नातक प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से संचालित किए जाएंगे, नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने एवं शैक्षिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से समर्थ पोर्टल को सशक्त बनाया गया है ताकि छात्रों को समाधान प्रदान किया जा सके। इस पोर्टल पर 31 मई 2024 तक पंजीकरण होंगे। पंजीकृत छात्रों की काउंसलिंग एक जून से 20 जून 2024 तक होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel