उत्तराखंड
Job: बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार, UKSSSC में निकली इन पदों पर सीधी भर्ती…

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आज समूह ‘ग’ के अंतर्गत तीन भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इनमे पदनाम राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक व अन्य के पदों पर सीधी भर्ती, पदनाम मत्स्य निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती और पदनाम गन्ना पर्यवेक्षक व अन्य के पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक व अन्य के पदों के 73 रिक्त पद:
उत्तराखंड सहकारिता विभाग के अंतर्गत राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक के 64 पद, सहायक विकास अधिकारी (सह.) सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 के 6 पद, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीज परीक्षण सहायक के दो रिक्त पदों और फार्म पर्यवेक्षक के एक पद पर चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों के लिए उम्र 21 साल से 43 साल है। आयु की गणना 1 जुलाई 2021 को की जाएगी। शैक्षिक योग्यता अर्थशास्त्र, कृषि, वनस्पति विज्ञान, कृषि में डिप्लोमा आदि अलग-अलग पदों के अनुसार।
योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 24 जनवरी से 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अनुमानित लिखित परीक्षा का समय अगस्त 2022 है।
मत्स्य निरीक्षक के 28 पदों पर सीधी भर्ती :
मत्स्य विभाग में समूह गांव के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक के
28 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन
आमंत्रित किए गए। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों
के लिए 20 जनवरी से 5 मार्च तक ऑन लाइन आवेदन
कर सकते हैं। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का
अनुमानित समय अगस्त 2022 है।
शैक्षिक योग्यता मत्स्य विज्ञान में स्नातक की उपाधि या सरकार द्वारा इसके समक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य उपाधि या गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मत्स्यिकी विज्ञान में स्नातक है।
आयु सीमा 21 से 43 साल है।
गन्ना पर्यवेक्षक व अन्य के पदों के 100 रिक्त पदः
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 78 पद, डेयरी विकास विभाग में राष्ट्रीय दुग्ध पर्यवेक्षक के 9 पद, चाय विकास बोर्ड में बागान पर्यवेक्षक के 4 पद, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गार्डन ओवरसियर के एक पद और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग 3 ( पर्यवेक्षक, कैनिंग) के 8 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 27 जनवरी से 12 मार्च तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का अनुमानित समय अगस्त 2022 है।
इसमें उम्र सीमा 21 से 43 वर्ष है। शैक्षिक योग्यता विज्ञान, कृषि, डिप्लोमा आदि पदों के अनुसार है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Play Chicken Road 2 online: learn when to move forward and cash out
Play the Aviator Game India 2026 demo mode before wagering real money
Einzahlungen und Auszahlungen bei Aviator Bet im Casino einfach erklärt
A beginner’s guide to trying slots at casinos not on GamStop
Como a Casa de Aposta Estrangeira funciona para quem aposta no Brasil via Pix









Subscribe Our channel


