उत्तराखंड
Uttarakhand News: कीर्तिनगर में दर्दनाक हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, गांव में पसरा मातम…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर गढवाल के नेशनल हाइवे 58 से आ रही है। यहां दर्दनाक हादसे में मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक श्रीनगर मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। डॉक्टर की मौत से गांव में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कीर्तिनगर के पास एक थार जीप अनियंत्रित होकर एनएच से लगभग 80 फ़ुट नीचे खड्ड में जा गिरी। जिससे जीप चला रहे डाक्टर विक्टर मशीह की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसके बाद दुर्घटना की सूचना कीर्तिनगर पुलिस को दी।आनन फानन में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची टीम खाई में उतरी और डॉक्टर को रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया। उन्हें तुरंत बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।साथ ही घटना की जांच कर रही है.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
