उत्तराखंड
Uttarakhand News; BJP नेताओं को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जारी हो सकती है दायित्वधारियों की लिस्ट…
उत्तराखंड में जल्द ही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को खुशखबरी मिल सकती है। भाजपा नेताओं के बहुत जल्द दायित्व बंटने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दशहरा से लेकर दिवाली तक कभी भी दायित्वों की घोषणा कर दी जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री की ओर से साफ संकेत दे दिए गए हैं। जल्द ही दायित्वधारियों की जल्द तीन और सूची जारी होने वाली हैं। कुल चार सूची जारी होने के बाद आगे के दायित्वों को लेकर जल्द विचार मंथन किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि बहुत ही जल्द दायित्व बांट दिए जाएंगे। दायित्वों को लेकर कुल चार सूची तैयार की गई हैं। एक सूची जारी हो चुकी है। जल्द अलग अलग समय में तीन और सूचियां जारी कर दी जाएंगी। सूचियों को लेकर विचार मंथन पूरा हो गया है। अब अगला विचार मंथन पांचवी सूची को लेकर जारी होगा । भट्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भी पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं का संतुलन भी अब उनके राष्ट्रीय नेताओं की तरह हो गया है। राष्ट्रीय नेताओं का तो संतुलन अब सुधरने लगा है। वे कहने लगे हैं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव हार रही है। कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन सुधरना, बिगड़ना उनका आंतरिक विषय है। वे यही कामना करते हैं कि कांग्रेस का मानसिक संतुलन इसी तरह सुधरता रहे, जैसे वो राज्यों में कांग्रेस के चुनाव हारने की बात कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel