उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी कल यहां तीन जनसभाएं करेंगे संबोधित, देखें कार्यक्रम…
Uttarakhand News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कमर कस चुकी है। उत्तराखंड के नेताओं को चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड के सीएम धामी इस चुनाव के लिए अब मैदान में उतरने लिए तैयार है। सीएम धामी हिमाचल में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम धामी की हिमाचल प्रदेश चुनाव में एक ही दिन में तीन जनसभाएं हैं। जिसका कार्यक्रम तय हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सीएम धामी की चुनावी रैलियों को लेकर हिमाचल प्रदेश के इन तीनों विधानसभा सीटों में बड़ी उत्सुकता है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी की पहली रैली चौपाल विधानसभा सीट पर होगी। इसके बाद वह दूसरी रैली पछाद विधानसभा सीट पर होगी। फिर तीसरी रैली पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में होगी।
गौरतलब है कि 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हैं. हिमाचल प्रदेश के उत्तराखंड से सटे होने के कारण प्रदेश के नेताओं की वहां अच्छी खासी पहचान है। उत्तराखंड में इतिहास रचने के बाद अब बीजेपी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करिश्मे को हिमाचल प्रदेश में दोहराना चाहती है। इस कारण उत्तराखंड के नेताओं की हिमाचल चुनाव प्रचार के लिए मांग बढ़ रही है। बीजेपी ने अपनी टीम तैयार कर ली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel