उत्तराखंड
Uttarakhand News: नए साल के जश्न को लेकर प्रशासन सख्त, इस विभाग ने रद्द की कर्मियों की छुट्टियां…
Uttarakhand News: उत्तराखडं में नए साल के जश्न को लेकर प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। जश्न के मद्देनजर उत्तराखंड वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है तो वहीं हल्द्वानी में डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। निर्देश दिए गए है कि कुमाऊं मण्डल में तैनात चिकित्सकों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडकर अवकाश स्वीकृत ना किए जाए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार साल के स्वागत और पुराने साल की विदाई के लिए होने वाले जश्न की तैयारियों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि वनों से सटे होटल -रिजॉर्ट आदि में जश्न की आड़ में कोई वन एवं वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे देखते हुए विभाग के फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। केवल अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। इसके साथ ही वन मुख्यालय ने राज्य की सीमाओं पर गहन चौकसी के निर्देश दिए हैं।
दूसरी ओर आयुक्त दीपक रावत ने निर्देश दिये हैं कि मण्डल के चिकित्सक बिना जिलाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड कर न जायें। बताया जा रहा है कि शीत ऋतु एवं ठंड के प्रकोप तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फवारी की सम्भावना के साथ ही कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के दृष्टिगत ये फैसला लिया गया है। उन्होंने मण्डल में तैनात चिकित्सकों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडकर अवकाश स्वीकृत ना किये जाने के निर्देश दिये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
