उत्तराखंड
Uttarakhand News: पीएम मोदी का केदारनाथ-बद्रीनाथ दौरे का कार्यक्रम जारी, देखें शेड्यूल…
Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दीपावली (Deepawali) से पहले उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी 21 अक्टूबर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुँचेगे। उनका यह दो-दिवसीय दौरा होगा। जिसका पूरा कार्यक्रम तय हो गया है। इस दौरान वह प्रोजेक्ट कार्यों का शिलान्यास करेंगे तो वहीं पूजा अर्चना भी करेंगे।
ये है प्रस्तावित है कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीएम मोदी 21 अक्टूबर को सुबह 8ः30 बजे केदारनाथ धाम में दर्शन और पूजन करेंगे। जिसके बाद वह सुबह नौ बजे रोपवे शिलान्यास करें। 9.10 पर शंकारा चार्य समाधि के दर्शन करेंगे।9.25 am पर मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे साथ ही मजदूरों से बात करेंगे। इसक बाद वह 9.45 सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियो से मुलाकात करेंगे। वहां से हेलीपेड से बद्रीनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे।
इस प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास
बताया जा रहा है कि इसके बाद पीएम मोदी 11 बजकर 25 मिनट हेलीपेड पहुचेगे। यहां सुबह 11: 30 बजे बद्रीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना करेगे। जिसके बाद वह
दोपहर 12: 05 बजे साकेत चौक के पास मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेगे और 12: 30 बजे माणा गांव में लोगो को सम्बोधित करेगे। जिसके बाद दोपहर 2 बजे रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेगे और अन्य निर्माण कार्यो का देखेगे।
यहां करेंगे रात्रि विश्राम
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इसके बाद शाम 5 बजे से 5ः 40 तक बद्रीनाथ में होने वाले निर्माण और होटल की थीम का persentaion देखेंगे और बद्रीनाथ में ही
रात्रि विश्राम के बाद वह 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होटल से कार द्वारा हेलीपैड पहुंचेगे। यहां से वह सुबह 7:25 मिनट पर हेली से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
2021 में भी आए थे केदारनाथ
गौरतलब है कि पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले बीते मंगलवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। पीएम मोदी के दौरे को लेकर उन्होंने कहा था कि उनका दौरा प्रस्तावित है। 2021 में भी वह दीपावली से पहले केदारनाथ धाम आए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel