उत्तराखंड
Uttarakhand News: यहां तैयार हो रहा प्रदेश का पहला सिग्नेचर ब्रिज, ये होगा आकर्षण का केंद्र…
उत्तराखंड में भी अब दिल्ली की तरह सिग्नेचर ब्रिज मिलने जा रही है। जिसका कार्य जारी है। ये ब्रिज जल्द तैयार होने वाला है। बताया जा रहा है ये ब्रिज ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में बन रहा है। जो उत्तराखंड राज्य का पहला घुमावदार पुल होगा। माना जा रहा है कि मई 2024 तक पुल पर वाहन दौड़ते नजर आएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा गदेरे पर सिग्नेचर पुल का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 110 मीटर स्पान के इस पुल का निर्माण बीते 11 माह से चल रहा है जिसके दोनों पिलर का कार्य अंतिम चरण में है। मई 2024 तक पुल जोड़ने का कार्य पूरा होते ही इससे वाहनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि रात के समय पुल को रोशनी से सराबोर किया जाएगा। पुल के दो पिलर है एक रुद्रप्रयाग नगर तो दूसरा श्रीनगर की तरफ। इस पुल की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ के साथ ऊपरी की तरफ से सुरक्षा केबल रहेगी। इस सिग्नेचर पुल की बनावट ही इसका प्रमुख आकर्षण होगी।
गौरतलब है कि यह सिग्नेचर पुल शुरू से ही विवादों में रहा है। पुल का रुद्रप्रयाग नगर की तरफ वाले पिलर का कार्य तो शुरू हो गया था। लेकिन श्रीनगर की तरफ भूमि विवाद हुआ। यहां दो-दो बार पिलर के डिजायन को बदलना पड़ा। इसके बाद कार्य शुरू किया गया लेकिन शटरिंग ढहने से 20 जुलाई 2022 को दो मजदूरों की मौत हो गई थी। जनवरी 2023 से फिर कार्य शुरू किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel