उत्तराखंड
Uttarakhand News: एक साथ 103 निकायों में कल फहराया जाएगा तिरंगा, CM धामी करेंगे शुभारंभ…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भी केंद्र सरकार की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तहत हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को धार देने के लिए 103 निकायों में शुक्रवार को शाम चार बजे एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नगर निगम देहरादून से तिरंगा फहराएंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम चार बजे हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीते दिनों मंत्री अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें 75 वर्ष पर 7,50,000 तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य दिया था। जिसमें शहरी विकास विभाग के सभी 103 निकायों को पांच लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य दिया था।
वहीं राजधानी देहरादून भी अमृत महोत्सव के रंग में रंगी नजर आ रही है। दून की सड़कें तिरंगे की रोशनी से जगमगा रही हैं। देहरादून की राजपुर रोड समेत कई मुख्य सड़कों पर तिरंगे के रंग की लाइटें लगाई गई हैं। ये काफी आकर्षक लग रही हैं। अभी कई और प्रमुख मार्गों पर इन लाइटों को लगाया जाना बाकी है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में ये सभी तैयारियां की जा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel