उत्तराखंड
करें मताधिकार: उत्तराखंड में शुरू हुआ लोकतंत्र का उत्सव, वोट डालने के लिए बूथ केंद्रों पर लगी लाइनें…

देहरादून: चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उत्तराखंड में आज सुबह आठ बजे से मतदान की शुरुआत हो गई। अपनी सरकार चुनने के लिए सुबह से ही बूथ केंद्रों पर लंबी लाइनें देखी जा रही है। इसके साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए युवाओं में भी जोश दिखाई दे रहा है। वहीं निर्वाचन आयोग ने राजधानी देहरादून में कई मतदान केंद्रों को खूब आधुनिक तरीके से सजाया है। वहीं यूपी में भी दूसरे चरण के 9 जिलों में 55 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ गोवा में भी एक चरण के लिए 40 सीटों के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लाइन लगी हुई है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी देहरादून में मतदान किया। वहीं खटीमा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। राजनीतिक दलों के नेताओं ने राज्य की जनता से अपना मताधिकार करने की अपील की है।
वोटर आज विभिन्न राजनीतिक दलों के 632 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे–
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए राज्य के 82.66 लाख मतदाता सभी 70 सीटों के लिए मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए गए कर्नल अजय कोठियाल समेत अन्य नेता शामिल हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के 70-70 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के 60, सपा के 56 और उक्रांद के 46 प्रत्याशियों के अलावा 260 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
यूपी के 9 जिलों में दूसरे चरण के लिए 55 सीटों के लिए हो रहा मतदान–
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों के की 55 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस फेज में 586 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर हैं । यह है विधानसभा जहां वोट डाले जा रहे हैं। नगीना, बरहापुर, धामपुर, नेहतौर, बिजनौर, चांदपुर, बेहट, नकुड़, नजीबाबाद, नूरपुर, कांट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद देहात, रामपुर मनिहारनपुर, गंगोह, मुरादाबाद नगर, कुंडर्की, मिलक, धनौरा, नौगवां सादत, अमरोहा, हसनपुर, बिलारी, चंदौसी, असमोली, गुन्नौर, बिसौली, सहसवां, सहारनपुर, ददरौली, बिलसी, बदायूं, कटरा, जलालाबाद, तिहार, पुवायां, संभल, सुर, चमरौआ, मीरागंज, भोजीपुरा, दातागंज, बहेरी,बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट, आंवला, नवाबगंज, फरीदपुर, बिलासपुर, रामपुर और शेखपुर में मतदान जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Clickbet88: Panduan Mengenal Platform Hiburan Digital dengan Fitur dan Pengalaman Pengguna Modern
Play Chicken Road 2 online: learn when to move forward and cash out
Play the Aviator Game India 2026 demo mode before wagering real money
Einzahlungen und Auszahlungen bei Aviator Bet im Casino einfach erklärt
A beginner’s guide to trying slots at casinos not on GamStop









Subscribe Our channel


