उत्तराखंड
उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सीएम धामी ने मतदाताओं से की खास अपील…
उत्तराखंड में आज नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सर्दियां होने के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं से निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं उत्तराखंड के वोटरों से अनुरोध करता हूं कि आपने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। आपने डबल इंजन की सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देकर उत्तराखंड की पांचों सीटें बीजेपी को यहां से जीताकर भेजा है और एक इतिहास बनाते हुए राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनाई।
सीएम धामी ने की बीजेपी को जिताने की अपील
सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादे किए हैं उन सभी संकल्पों को आगे बढ़ा रहा है। उत्तराखंड हिन्दुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने उसके लिए हम एक पल भी रुके बिना लगातार काम कर रहे हैं। मैं निकाय चुनाव में बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील करता हूं।
उत्तराखंड निकाय चुनाव में राज्य के लगभग 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। कुल 100 नगर निकायों में 5405 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज किया जाएगा। इनमें से 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार निकाय का मत प्रतिशत बढ़ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel