उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में बादल फटने मची तबाही, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी…
उत्तराखंड में शुक्रवार से जारी बारिश तबाही मचा रही है। नदियां ऊफान पर आ गई हैं। कई जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं भूस्खलन से कई नेशनल हाईवे का एक हिस्सा समेत कई सड़कें बह गई हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश के लिए भारी बताए गए है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी के थलीसैंण में और उत्तरकाशी के पुरोला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। उत्तरकाशी में देर रात हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटन के कारण पुरोला, बड़कोट एवं डुंडा तहसील के कई स्थानों पर हुए भूस्खलन से प्रभावितों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा। साथ ही भूस्खलन से अवरूद्ध सड़कों को खोले जाने और बिजली, पानी की आपूर्ति बहाली के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि थलीसैंण-पीठसैंण-बुंगीधार मोटर मार्ग पर बगवाड़ी गांव के समीप पुल के एक हिस्से का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे चौथान पट्टी के पांच से अधिक गांवों की आवाजाही ठप हो गई है। जबकि पट्टी के 80 गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पट्टी के रौली गांव के एक ग्रामीण की गौशाला बह गई है। जिसमें 10 बकरियां व दो बैल लापता हैं। साथ ही रौली और बगवाड़ी गांव के ग्रामीणों के खेत बह गए हैं।
दूसरी ओर मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आज शनिवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की रहेगी। विभाग ने सभी जिलों के लिए चार दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 22 से 25 जुलाई तक गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो सकती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel