उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मैदानों में शीतलहर की चेतावनी…
Weather Update: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। खासकर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। पहाड़ों में पाला और मैदानों में कुहासा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाने के साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।
बताया जा रहा है कि अभी अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में कोई बदलाव आने की उम्मीद नहीं है, लेकिन तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाये रह सकते हैं। जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। मौसम के मद्देनजर बच्चे व बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel