उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में दो दिन शीत दिवस का अलर्ट…

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कड़ाके ठंड का अलर्ट जारी है। 6 जनवरी तक मौसम के बदलाव के साथ शीत दिवस की संभावना व्यक्त करते हुए 2 और 3 जनवरी को ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। लगातार कोहरे पाले की वजह से पहाड़ में जहां तापमान में कमी आ रही है। वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है। आगाज के साथ ही मौसम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में आज हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तीसरे दिन भी हिमपात जारी है। इस वजह से बर्फीली हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग ने अगले कई दिन इसी तरह मौसम के हालात रहने का अंदेशा जताया है। 2 और 3 जनवरी को घने कोहरे के चलते यातायात में प्रभाव पड़ने की संभावना व्यक्त करते हुए हवाई अड्डे पर न्यूनतम सीमा से कम दृश्यता विमान को टेकऑफ और लैंडिंग को प्रभावित करने की बात कही है।
मौसम विभाग ने 4 और 5 जनवरी को भी राज्य के मैदानी क्षेत्र विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जनपदों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है तथा शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही 6 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण ठंड के कारण लोग घर में दुबकने पर मजबूर हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


