उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, क्रिसमस पर बारिश और बर्फबारी के आसार…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम की मार से जनजीवन बेहाल है। दिन में चटख धूप और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से सेहत नासाज हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 दिसंबर से प्रदेश में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार जताए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है।
बताया जा रहा है कि 25, 26 और 27 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, लेकिन 30 और 31 दिसंबर को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। ऐसे में इस बार न्यू ईयर के मौके पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने उत्तराखंड आ रहे सैलानियों को निराश होना पड़ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel