हरिद्वार
लापरवाही: कुंभ में तैनात डॉक्टर शराब के नशे में धुत, वीडियो वायरल…
हरिद्वार: देश प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ गया है जिसके कारण लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में महाकुंभ की तैयारी जोरों पर हैं जहाँ सरकार व प्रशासन लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। लेकिन कुछ जिम्मेदार लोग इस तैयारी व लोगों की सुरक्षा पर पलीता लगा रहे हैं। मेला प्रशासन के लिए कुंभ मेले को संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती है। मगर कुंभ मेले के लिए बनाए गए बेस हॉस्पिटल पावन धाम के एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें डॉक्टर साहब शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेला शुरू हो गया है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे, मगर कोरोना महामारी के कारण कुंभ मेले पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। क्योंकि लगातार कोरोना के पॉजिटिव भारी संख्या में कुंभ मेला क्षेत्र में मिल रहे हैं और उस वक्त कुंभ मेले के लिए बनाए गए हॉस्पिटल में डॉक्टर ही शराब के नशे में धुत होगे तो स्वास्थ्य की क्या व्यवस्था होगी।
इस मामले पर कुंभ मेले के स्वास्थ्य मेला अधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर का कहना है कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जिसमें कुंभ मेले के लिए बनाए गए बेस हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर पीके मेहता शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं। हमारे द्वारा संज्ञान लिया गया है और इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। कुंभ क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। मगर उसके बावजूद भी कुंभ मेले के लिए बनाए गए हॉस्पिटल में डॉक्टर शराब के नशे में धुत नजर आया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। अब कुंभ स्वास्थ्य मेला अधिकारी ने इस मामले में जांच बैठा दी है। और जांच के बाद कार्रवाई की बात की जा रही है। मगर सवाल यही उठता है कि आखिरकार जब कुंभ मेले पर कोरोना महामारी का खतरा मंडरा रहा है और उस वक्त कुंभ मेले के लिए बनाए गए हॉस्पिटल में डॉक्टर ही नशे में धुत हो गए, तो फिर मरीजों का इलाज कौन करेगा। अब देखना होगा कि, इस मामले में कुंभ स्वास्थ्य मेला अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…





















Subscribe Our channel



