उत्तराखंड
Corona update: उत्तराखंड में कोरोना के जबरदस्त मामले, आज मिले तीन हजार से ज्यादा मामले, 27 लोगों ने गवाईं जान…

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नही रहा है लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार बढ़ते मामलों को लेकर कड़ी निगरानी और सक्रियता से काम कर रही है। वहीं कुछ लोग इन नियमो को अनदेखा भी कर रहे हैं। कोरोना लगातार पैर पसारता जा रहा है। लोगों में दहशत फिर से बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों की लापरवाही के लिए आए दिन कोरोना के आंकड़े में इजाफा हो रहा है।
Corona update: उत्तराखंड में कोरोना के जबरदस्त मामले, आज मिले तीन हजार से ज्यादा मामले, 27 लोगों ने गवाईं जान… pic.twitter.com/gxhAv3rfYV
— Uttarakhand today (@Macmanishvyas) April 20, 2021
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में आज कोरोना के 3012 नए मामले आये हैं। वहीं आज कोरोना से 27 लोगों के मौत हुई हैं। कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 66, बागेश्वर 13, चमोली 24, चंपावत 28, देहरादून 999, हरिद्वार 796, नैनीताल 258, पौड़ी गढ़वाल 80, पिथौरागढ़ 28, रुद्रप्रयाग 12, टिहरी में 137, उधम सिंह नगर में 565, उत्तरकाशी में 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 1,29,205 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमे से 103633 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं, जबकि 1919 लोगों की जान जा चुकी है. इस समय प्रदेश में 21014 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


