देहरादून
सावधान: उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज मिले 4807 नए कोरोना पॉजिटिव, 34 लोगों ने गवाईं जान…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के आज सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार बढ़ते मामलों को लेकर कड़ी निगरानी और सक्रियता से काम कर रही है। वहीं कुछ लोग इन नियमो को अनदेखा भी कर रहे हैं। कोरोना लगातार पैर पसारता जा रहा है। लोगों में दहशत फिर से बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों की लापरवाही के लिए आए दिन कोरोना के आंकड़े में इजाफा हो रहा है।
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज मिले 4807 नए कोरोना पॉजिटिव, 34 लोगों ने गवाईं जान… pic.twitter.com/vVFxjocw0d
— Uttarakhand today (@Macmanishvyas) April 21, 2021
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में आज कोरोना के 4807 नए मामले आये हैं। वहीं आज कोरोना से 34 लोगों के मौत हुई हैं। कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोडा में 99, बागेश्वर में 8, चंपावत में 61, चमोली में 10, देहरादून में 1876, हरिद्वार में 786, नैनीताल में 818, पौड़ी में 217, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 52, टिहरी में 185, उधम सिंह नगर में 602 तथा उत्तरकाशी में 75 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 134012 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमे से 104527 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं, जबकि 1953 लोगों की जान जा चुकी है. इस समय प्रदेश में 24893 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel