देहरादून
उत्तराखंड: फिलहाल लॉकडाउन के पक्ष में नहीं सरकार, विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या 100 से कम, जानिए…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी जरूर है मगर इस वक्त उत्तराखंड सरकार लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है। कोरोना कहर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का कड़ाई अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को बुलाई गई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी। फिर तय किया गया कि मंत्री परिषद की अनौपचारिक बैठक कर कोरोना संक्रमण की स्थिति पर विचार विमर्श कर लिया जाए। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में अनौपचारिक बैठक में यह निर्णय लिए गए।
1- फिलहाल उत्तराखंड सरकार लॉकडाउन नहीं करेगी। कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
2- सार्वजनिक कार्यक्रमों (सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक) के आयोजन पर परिस्थितियां सामान्य होने तक रोक लगाने पर सहमति बनी है।
3- विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए अधिकतम संख्या 100 से हटाकर 50 व्यक्तियों की संख्या रखने का निर्णय लिया गया।
4- कोरोना से बिगड़ते हालात पर नियंत्रण के लिए राज्य में कम से कम 10 दिन कोरोना कफ्र्यू लगाया जा सकता है।
सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इसकी पुष्टि की। इस संबंध में संशोधित आदेश शासन द्वारा जारी किए जाएंगे। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, डा.हरक सिंह रावत, गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल, राज्यमंत्री डा.धन सिंह रावत व यतीश्वरानंद उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

