उत्तराखंड
कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में कोरोना से मौत के रिकॉर्ड तोड़ मामले, पूरे प्रदेश का क्या है हाल जानिए…
देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे में 5403 नए केस सामने आए हैं साथ ही एक दिन में 128 लोगों की मौत हुयी है, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं आज उत्तराखंड में 5403 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 197023 पहुंच गई है जबकि इस महामारी से राज्य में आज 128 लोगों की मौत हुई है। इन 128 के साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 2930 हो गया है। राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में कोरोना से मौत के रिकॉर्ड तोड़ मामले, पूरे प्रदेश का क्या है हाल जानिए… pic.twitter.com/nfmNQOM77P
— Uttarakhand today (@Macmanishvyas) May 3, 2021
उत्तराखंड में जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सबसे ज्यादा नये मामलों देहरादून से 2026, हरिद्वार 676, नैनीताल458, पौड़ी गढ़वाल 139, पिथौरागढ़ 150, रुद्रप्रयाग 35, टिहरी गढ़वाल 415, उधम सिंह नगर 656, उत्तरकाशी 195, चंपावत 215, चमोली 169, बागेश्वर 105, अल्मोड़ा 167, नए कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 144488 लोग स्वस्थ हो गये हैं, जबकि 55436 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। कंटेनमेंट जोन कुल 282 इलाकों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन देहरादून में 70 हरिद्वार में 7, नैनीताल 43, पौड़ी 14, उत्तरकाशी 62, उधम सिंह नगर में 48 चंपावत 20, चमोली 3, टिहरी 9, रुद्रप्रयाग 3, पिथौरागढ़ 1, अल्मोड़ा 2, इलाकों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखण्ड टुडे मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel