उत्तराखंड
सचेत: डेंगू के खतरे से स्वास्थ्य सचिव ने सभी विभागों को किया आगाह, दिए निर्देश…
देहरादूनः प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण हाहाकार मचा रहा है और यह कोरोना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लोग तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। यह जंग दिन-प्रतिदिन मुश्किल साबित हो रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक संक्रमण के आंकड़ों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। साथ ही प्रदेश में मौत के आंकड़ों में भी उछाल देखने को मिला है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के साथ ही डेंगू के खतरे का डर भी शासन प्रशासन को सताने लगा है। भविष्य में आने वाले मौसम के लिहाज से सरकार ने डेंगू के खतरे से भी आगाह कर दिया है। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी द्वारा सभी विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण अपना कहर लगातार बरपा रहा है, जिससे निपटने के लिए सरकार और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है।
इसके साथ ही सरकार ने एहतियात के तौर पर आने वाले मौसम में डेंगू के खतरे को देखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बुधवार को डेंगू की रोकथाम के लिए सभी विभागों को पत्र जारी करते हुए डेंगू से बचने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतने के दिशा निर्देश दिए है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से डेंगू को लेकर जागरूक रहें, अपने आसपास कहीं भी डेंगू को पनपने न दें। इसके अलावा सभी नगर निगमों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सूचना विभाग को भी पत्र जारी कर इस संबंध में विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel