उत्तराखंड
गर्व: पुलवामा एनकाउंटर में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी पहनेंगी सेना की वर्दी…
देहरादून: कश्मीर के पुलवामा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल 29 मई को सेना की वर्दी पहनने के लिए तैयार हैं। नीतिका ढौंडियाल 29 मई को भारतीय सेना की आधिकारिक वर्दी पहनने के साथ ही लेफ्टिनेंट बन जाएंगी। बता दें कि कश्मीर के पुलवामा में 18 फरवरी 2019 में आतंकियों से लोहा लेते हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए थे। इसके बाद निकिता ने पति के नक्शे कदम पर चलते देश सेवा करने की ठान ली। उस दौरान नीतिका नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थीं। जिसे छोड़ कर नीतिका ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वुमेन एंट्री स्कीम (डब्ल्यूईएस) की परीक्षा दी थी, जिसे पिछले साल वो पास कर चुकी थीं।
परीक्षा पास करने के बाद नीतिका ने स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्राउंड टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट में पास होने के बाद, मार्च 2020 में मेरिट लिस्ट में उनका चयन किया गया। साथ ही ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से नीतिका को कॉल लेटर आया। जिसके बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली। अब निकिता ने ट्रेनिंग पुरी कर ली है। बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल होने के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं। अब 29 मई को नीतिका अधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनेंगी।
👉 यह भी पढ़े- पहल: जब किसी ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों, कुदाल-फावड़ा थाम शुरू किया सड़क निर्माण…
शनिवार को निकिता लेफ्टिनेंट बनने के साथ ही देश की सेवा में जुट जाएंगी। लेफ्टिनेंट कर्नल विकास नौटियाल ने बताया कि 29 को निकिता पास आउट हो जाएंगी। इस समारोह में उसके पिता फरीदाबाद से जाएंगे। अन्य परिजनों को भी जाना था, लेकिन कोरोना की वजह से नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पास आउट होने के बाद वे 21 दिन के लिए छुट्टी पर आ रही हैं। चेन्नई से वे सीधा अपने पिता के पास फरीदाबाद जाएंगी। उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर वे देहरादून आएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel