नैनीताल
दर्दनाक घटना: कार हादसे ने छीनी बारात की खुशियां, दूल्हे के पिता की मौत अन्य घायल…
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुख भरी खबर सामने आई है। एक वह खबर जिसने एक उस परिवार की उस वक्त खुशियां छीन ली जिस वक़्त वह परिवार शादी की खुशी में मग्न था। इस घटना के पश्चात घर में छाई खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। रिश्तेदारों से भरे इस घर में हर तरफ मातमी चीत्कार गूंजने लगी।
मिली जानकारी के अनुसार हुआ यूं कि हल्द्वानी रानीबाग मार्ग के बोहराकून (सुसाइड प्वाइंट) के पास देर रात एक बाराती वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दूल्हे के पिता की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन बाराती घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर गहरी खाई से मृतक शव व घायलों को निकालकर सीएचसी भीमताल पहुंचाया गया।
👉 यह भी पढ़े- ब्रेकिंग: उत्तराखंड में एक हफ्ते तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, क्या हुआ बदलाव जानिए…
बता दे कि शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता लालकुआं के रहने वाले गणेश दत्त भट्ट (54) अपने बेटे हरीश भट्ट की बारात लेकर शनिवार को धूमधाम से देवीधुरा गए थे। दिन में विवाह की रस्में पूरी हुईं और शाम को बारात वापस लौटी। रात करीब 10:30 के बाद बारात में शामिल इनोवा कार, जिसमें दूल्हे के पिता समेत चार लोग सवार थे। वह हल्द्वानी-रानीबाग मार्ग के बोहराकून सुसाइड प्वाइंट के पास पहुंची। कार किसी तरह अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार खाई में गिरने के बाद गाड़ी के पीछे चल रहे बारातियों के दूसरे वाहन ने इनोवा को खाई में गिरते देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसओ रमेश बोहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेस्क्यू शुरू कर दिया। जब तक पीछे से बारात में शामिल दूसरी कार में सवार लोग भी आ गए। एसओ ने बताया कि हादसे में दूल्हे की पिता की मौत हो गई। जबकि ललित मोहन जोशी (28) पुत्र श्रीकृष्ण जोशी निवासी नगला पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर, हरेंद्र सिंह (38) पुत्र नारायण सिंह निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं व नंदा बल्लभ भट्ट (53) पुत्र माधवानंद भट्ट निवासी शास्त्री नगर बिंदुखत्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उनके रिश्तेदारों एवं पुलिस ने गहरी खाई से निकाल कर 108 एवं थाने के वाहन से सीएचसी भीमताल पहुंचाया, जहां पर एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रिश्तेदारों के साथ घर भेज दिया। शेष दो गंभीर घायलों को राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस ने मृतक का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

