पौड़ी गढ़वाल
दुःखद: नानी के घर घूमने आए थे भाई-बहन, झील में नहाते वक्त डूबने से दोनों की मौत…
पौड़ी: दिल दहला देने वाली घटना पौड़ी जनपद के विकास खंड कोट के रखूण गांव के पास गेंठीछेड़ा की है। बता दें कि कि पौड़ी जनपद के कोट ब्लॉक के रखूण गांव में गुरुवार को गैंठीछेड़ा झरने की झील में डूबने से दो भाई बहन की मौत हो गयी है। सिरोली गाँव के ये दोनों बच्चे अपनी नानी के घर घूमने आये थे। अमावस्या के दिन परिवार के दो चिराग बुझने से घर में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार, पौड़ी ब्लाक के सिरोली गांव के मूल निवासी प्रमोद रावत की बेटी दिव्या रावत (16वर्ष) और अमन रावत (14वर्ष) अपने नानी के घर कोट ब्लाक स्थित रखूण गांव गए थे। जहां वे गुरुवार शाम को गेंठीछेड़ा झरने की झील में नहाने के लिए चले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी ब्लाक के सिरोली गांव के मूल निवासी प्रमोद रावत की बेटी दिव्या रावत (16वर्ष) और बेटा अमन रावत (14वर्ष) अपने ननिहाल कोट ब्लाक स्थित रखूण गांव गए थे। जहां वे शाम को गाँव के नजदीक गेंठीछेड़ा झरने की झील में नहाने के लिए चले गए। नहाते वक्त भाई अमन का अचानक पैर फिसलने से वह झरने के नीचे बनी झील में गिर गया। अपने भाई को बचाने के लिए बहन भी तालाब में गिर पड़ी और दोनों डूबने लगे। उनके साथ उनकी मामा की लड़की भी गई हुई थी जिसके बाद उनकी मामा की लड़की ने दोनों को डूबता देख ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को झील से निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मां, नानी व मामा समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। जिला चिकित्सालय पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डा. गौरव रतूड़ी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। दिव्या व अमन के पिता प्रमोद रावत असम राइफल में सेवारत हैं। वे इस समय मणिपुर में तैनात हैं। माता निर्मला देवी गृहणी हैं। जबकि मामा अनिल सिंह कोट ब्लाक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




