देहरादून
उत्तराखंड: जल्द होगी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, इस सफ्ताह खुलेंगी ये दुकानें जानिए…
देहरादून: प्रदेश सरकार ने एक सफ्ताह का कोरोना कर्फ्यू आगे बढ़ते हुए अपनी गाइड लाइन जारी कर दी है। इस गाइड लाइन में सरकार ने व्यापारियों को कुछ छूट दी है साथ ही चारधाम यात्रा के लिए भी दिशा निर्देश दिए हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सप्ताह के भीतर सरकार ने छूट को 15 से 22 जून तक दायरे को बढ़ा दिया है।
-चार धाम यात्रा के लिये चमोली जनपद के लोगों को बद्रीनाथ , रुद्रप्रयाग जनपद के लोगों को केदारनाथ, उत्तरकाशी जनपद के लोगों को गंगोत्री, यमुनोत्री दर्शन की छूट दी गई है लेकिन आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
– राजस्व कोर्ट भी 20 केस की सुनवाई के लिये खुलेंगे।
– मिठाई की दुकान पांच दिन खुलेंगी।
– शादी, अंत्येष्ठि में 50 की संख्या की अनुमति मिली है लेकिन शादी में आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी जरूरी होगी।
– विक्रम ऑटो को चलाने की अनुमति दी गई।
– ग्रामीण क्षेत्र में डीएम को बाजार खोलने के सम्बंध में अधिकार दिया गया।
प्रदेश के व्यापारियों की मांगों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस दौरान 3 दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी है। जिसके तहत 16, 18 और 21 जून को परचून ,जनरल मर्जेन्ट की दुकानों के साथ ही शराब समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त 16 और 21 जून को स्टेशनरी और किताबों की दुकानें भी खुली रहेंगी। इन सबके अतिरिक्त कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिन चीजों पर पहले से प्रतिबंध लगाए गए हैं उन सभी चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। 22 जून के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel