पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी: जंगलों में फेंकी जा रही है दवा स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी…
पौड़ी गढ़वाल: इन दिनों पौड़ी के आसपास के जंगलों में विभिन्न प्रकार की दवाइयां फेंकी गई है, जिस से प्राकृतिक जल स्रोतों अथवा वन पक्षियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। जिस पर स्थानीय लोगों ने अपना आक्रोश जताते हुए प्रशासन को जल्द इसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि कोर्ट और नागदेव के पास कुछ दवाइयों को फेंका गया है जिसके बाद दवाइयों का सैंपल लेकर उसकी रिपोर्ट पौड़ी डीएम को प्रेषित कर दी गई है। जांच के दौरान दवाइयों पर आर्मी अस्पताल का लेबल पाया गया है, डीएम के निर्देशानुसार आर्मी अस्पताल पौड़ी को इसकी संपूर्ण जानकारी देने के लिए पत्र भेज दिया गया है।
डॉ मनोज शर्मा ने कहा जंगलों में दवाइयों को जलाने की कोशिश की गई है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए यह हानिकारक हो सकता है जिससे चलते ग्रामीणों और स्थानीय लोगों पर आक्रोश है इस तरह जंगल में दवा को फेंकना और जलाना सही नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
