उत्तराखंड
ब्रेकिंग: हो गया नए सीएम का ऐलान, पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री…
देहरादून: उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है इस पर आज भाजपा विधायक दल की बैठक में तस्वीर साफ गयी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम तय हुआ है। बता दें कि सूबे के नए सीएम व 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के रूप में होंगे बस अब राजतिलक होना बाकी है। पुष्कर सिंह धामी तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज शाम को राजभवन में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण होगा। शनिवार दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर 12 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी प्रदेश कार्यालय में दिखा। नए मुख्यमंत्री को लेकर समर्थक अपने नेताओं के नाम के कयास लगा रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
