देहरादून
कार्रवाई: फर्जी शिक्षकों पर पुलिस का शिकंजा, सीआईडी की जांच में निकले 14 फर्जी, मुकदमा दर्ज…
देहरादून। राजधानी देहरादून की सीआईडी ने अपनी जांच में 14 फर्जी शिक्षकों का भंडाफोड़ कर दिया है। दरअसल उत्तराखंड के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में इन 14 और आरोपित शिक्षकों के खिलाफ रुद्रप्रयाग में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इसी आधार पर उत्तराखंड गृह विभाग और मुख्यालय के आदेश पर इन 14 पर रुद्रप्रयाग जनपद में मुकदमा कायम कर दिया गया है। फर्जी शिक्षकों के मामले में अब तक 80 के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। ज्ञात हो कि प्रदेश में साल 2012 से 2016 तक हुए भर्ती घोटाले में इन 14 और शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपित शिक्षक रुद्रप्रयाग जनपद के ही रहने वाले हैं।
इन 14 शिक्षकों में कांति प्रसाद, संगीता विश्व, मोहनलाल, महेश सिंह, राकेश सिंह, माया सिंह, विजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, जगदीश लाल, राजू लाल, संग्राम सिंह, मुल्क राज, रघुवीर सिंह और महेंद्र सिंह शामिल हैं। जबकि साल 2012 से 2016 तक नियुक्त कुल 9,602 शिक्षक अभी भी जांच के दायरे में हैं। जिनकी जांच का नेतृत्व एसआईटी अपर पुलिस अधीक्षक लोकगीत सिंह कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

