टिहरी गढ़वाल
ठेस: देवभूमि की आस्था को पहुंच रही ठेस, इस मामले ने पकड़ा है तूल, पढ़िए पूरी खबर…
टिहरी। जनपद की विधानसभा धनौल्टी के थत्यूड़ बाजार में एक व्यक्ति ने आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया है। स्वरोज़गार के नाम पर देवी देवताओं का अपमान किया है। जी हां थत्यूड़ बाजार के समीप सुक्टयाणा बाजार में व्यापार मंडल थत्यूड़ की नाक के नीचे एक मीट की दुकान खोली गई है।
जिसको लेकर अब विवाद बढ़ रहा है,विवाद का कारण उक्त मीट की दुकान पर लिखा गया नाम “लक्ष्मी माँ काली मटन चिकन शॉप” रखा गया है। जिसके विरोध में व्यापार मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में गम्भीर चर्चायें इन दिनों बनी हुई हैं।
लेकिन व्यापार मंडल थत्यूड़ मूकदर्शक बना हुआ है।अब इस मामलें ने धार्मिक रूप ले लिया है आचार्य रविन्द्र दत्त लेखवार ने बताया कि यह हमारी सनातनी आस्था पर प्रहार है, अगर किसी ने गलती से ये नाम लिख भी दिया है तो तुरंत इस पर संसोधन करें अन्यथा इसके परिणाम बुरे हो सकते है।
वही विश्व हिन्दू परिषद के विकाश वर्मा ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया साथ ही सलाह दी कि तुरन्त दुकान का नाम झटका मटन चिकन शॉप रखा जाए अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे। व्यापार मंडल इस मामले पर मूकदर्शक बना रहा लेकिन इस मामले पर स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने उक्त मामले में तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
