उत्तराखंड
राहतः सीएम धामी ने इन कर्मचारियों के वेतन के लिए जारी किए 34 करोड़ रुपये…
देहरादून। उत्तराखंड में उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवहन निगम के लिए सीएम धामी ने शनिवार को 34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत दे दी है। ये रुपए परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए जारी किए गए है। जिससे अब कर्मचारियों को कई महिनों से रुके वेतन को मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
बता दें कि कोरोना के कारण बसों का संचालन न होने से परिवहन निगम को घाटा होने से उसके कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हो पर रहा था। कर्मचारियों को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने कुछ वेतन जारी किया था। जिसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ कोर्ट की फटकार के बाद 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन के मामले में व्यापक विचार विमर्श किया गया और परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन इत्यादि विषय के संबंध में सहायता के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।
आज इसी कड़ी में उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel